‘पहले अपनी लड़ाई सुलझाएं पुतिन…’: पुतिन के ईरान-इजरायल मीडिएशन ऑफर पर बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि मैंने पुतिन से बात की. वह कह रहे थे कि मिडिल ईस्ट में सुलह करवाना चाहते हैं. मैंने कहा पहले अपना रूस-यूक्रेन का झगड़ा खत्म करो, फिर बाकी दुनिया की फिक्र करना. ट्रंप का यह बयान इजरायल और ईरान के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा मध्यस्थता की बात के बाद आया.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार (18 जून 2025) को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह एक संवेदनशील विषय है, लेकिन समाधान संभव है. हमने ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ प्रस्ताव साझा किए हैं.
पुतिन का बयान
पुतिन ने बयान में कहा कि दक्षिणी ईरान में बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र में 200 से अधिक रूसी कर्मचारी काम करते हैं. ये वही न्यूक्लियर पावर प्लांट है, जिसे रूस की रोसाटॉम ने बनाया है. इस पर पुतिन ने कहा कि इजरायल ने हमें रूसी कर्मचारियों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया है.
ट्रंप ने अपने बयान में कहा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि मैंने पुतिन से बात की. वह कह रहे थे कि मिडिल ईस्ट में सुलह करवाना चाहते हैं. मैंने कहा पहले अपना रूस-यूक्रेन का झगड़ा खत्म करो, फिर बाकी दुनिया की फिक्र करना. इसके अलावा ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा कि मौतों को आंकड़ा छिपाया जा रहा है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक इमारत गिरती है और आप कहते हैं कि कोई नहीं मरा, क्या ये कोई मजाक चल रहा है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





