भारत

एयर इंडिया का विमान टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार थे 242 यात्री

गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस वक्त एक बड़ा हादसा हुआ, जब एयर इंडिया का एक विमान टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इम विमान हादसे में करीब 170 लोगों की मौत हो गई है. CNN ने इस बात पुष्टी की है. बता दें कि इस विमान में 242 यात्री सवार थे. बता दें कि मौतों के आंकड़ों में फेरबदल होने की संभावना है.

 

  • अहमदाबाद सिटी पुलिस ने पुलिस आपातकालीन सेवाओं और अहमदाबाद विमान दुर्घटना के संबंध में जानकारी के लिए आपातकालीन नंबर 07925620359 जारी किया है.
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे के बारे में जानकर मैं बहुत व्यथित हूं। यह हृदय विदारक आपदा है. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं. अवर्णनीय दुख की इस घड़ी में राष्ट्र उनके साथ खड़ा है.”
  • प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ. विमान में 242 लोग सवार थे. यह विमान अहमदाबाद से लंदन की उड़ान पर था. मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बचाव और राहत कार्य में लगी हैं. यह हादसा अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में हुआ है. सभी आपात सेवाओं को बचाव और राहत कार्य में लगा दिया गया है. हादसे के बाद पूरे इलाके में हर तरह धुंआ ही धुंआ छाया रहा. आसमान काले धुंए से ढका हुआ था. हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है इसकी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
  • एयर इंडिया के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने ट्वीट कर लिखा, “बहुत दुख के साथ मैं पुष्टि करता हूं कि अहमदाबाद लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 171 आज दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हमारी संवेदनाएं इस विनाशकारी घटना से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं. इस समय, हमारा प्राथमिक ध्यान सभी प्रभावित लोगों और उनके परिवारों का साथ देने पर है. हम साइट पर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों की सहायता करने और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता और देखभाल प्रदान करने के लिए शक्ति में सब कुछ कर रहे हैं. जैसे ही हमें और अधिक सत्यापित जानकारी प्राप्त होगी, आगे के अपडेट साझा किए जाएंगे. एक आपातकालीन केंद्र सक्रिय कर दिया गया है और जानकारी मांगने वाले परिवारों के लिए सहायता टीम स्थापित की गई है.”

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button