फैक्ट चेक: भारत द्वारा पाक के नूर खान एयर बेस पर हमले की नहीं है यह तस्वीर, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: भारत द्वारा पाक के नूर खान एयर बेस पर हमले की नहीं है यह तस्वीर, जानें पूरा सच
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही, इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक जगह पर कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण लगे हैं और यह जगह नष्ट हो चुकी है। इसी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर पाकिस्तान के नूर खान एयर बेस का है जो भारतीय हमले में नष्ट हो गया है।
फेसबुक पर वायरल तस्वीर को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “नूर खान एयरबेस पाकिस्तान का दृश्य! थोड़ा दिमाग़ लगाना ोे सोचना हिंदुस्तान क्यों अचानक चुप बैठ गया! मोदी जी से नफरत से उठ के सोचना! और इंटरनेशनल न्यूज़ को भी देख लेना”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल तस्वीर हालिया दिनों की नहीं बल्कि कई साल पुरानी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट की पड़ताल के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें CNN स्टाइल नामक वेबसाइट पर मई 29, 2020 को प्रकाशित लेख में वायरल तस्वीर मिली। यहाँ वायरल तस्वीर की जानकारी देते हुए बताया गया है कि यह चेरनोबिल परमाणु दुर्घटना की है, जिसे फोटोग्राफर बर्नहार्ड लुडविग ने क्लिक किया था।

उपरोक्त प्राप्त जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल तस्वीर Imgur नामक वेबसाइट पर मिला जिसे अप्रैल 26, 2017 को छापा गया था। यहाँ बताया गया है कि वायरल तस्वीर यूक्रेन स्थित चेरनोबिल परमाणु प्लांट की है जो अप्रैल 26, 1986 को एक धमाके से तबाह हुआ था।

गौरतलब है कि चेरनोबिल परमाणु दुर्घटना अप्रैल 26, 1986 को तत्कालीन सोवियत संघ के युक्रेनी सोवित समाजवादी संघ के उत्तरी नगर प्रीप्यत के पास चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र के चौथे रिएक्टर में हुई थी।





