भारत-पाक तनाव के बीच ICAI का बड़ा फैसला, CA परीक्षा 2025 टली

भारत-पाक की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने एक अहम फैसला लिया है. मई 2025 में होने वाली सीए परीक्षा अब तय तारीख पर नहीं होगी. भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और ऑपरेशन सिंदूर के बाद बने हालातों को देखते हुए ICAI ने सीए परीक्षा स्थगित कर दी है.
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया – ICAI ने ट्वीट किया, “देश में तनावपूर्ण, सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, CA फाइनल, इंटरमीडिएट और PQC परीक्षा [अंतर्राष्ट्रीय कराधान-मूल्यांकन परीक्षा (INTT AT)] मई 2025 के शेष पेपर 9 मई 2025 से 14 मई 2025 तक स्थगित कर दिए गए हैं.”

हालांकि, ICAI ने अभी नई तारीखों की घोषणा नहीं की है. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट icai.org से ही अपडेट लें. संस्थान ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा की नई तारीखें हालात सामान्य होने के बाद जल्द घोषित की जाएंगी.





