IPL2025खेल

CSK और KKR के बीच मुकाबला, एमएस धोनी संभालेंगे टीम की कमान

आईपीएल 2025 का 25 वां मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है क्योंकि आज यानि 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुकाबला होने वाला है. और कमाल की बात यह है कि 689 दिन बाद इस मुकाबले में चेन्नई की कमान एमएस धोनी के हाथ में होगी. यह मैच चेन्नई के एमए चितंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.

 

बता दें, आईपीएल 2023 के बाद एमएस धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद रुतुराज गायकवाड़ को टीम की जिम्मेदारी दी गई थी. वहीं अब IPL 2025 के सीजन में गायकवाड़ के चोटिल होने के कारण एक बार फिर टीम को लीड करने की जिम्मेदारी अब एमएस धोनी को मिली है.

 

गौरतलब है कि इस सीजन में चेन्नई की टीम की हालत इस साल काफी खराब है. उन्होंने लगातार चार मैच गंवाए हैं. पिछले मैच में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, कोलकाता की टीम अभी तक 5 मैच में 2 मुकाबले जीत सकी है. मुकाबले से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच का हेड टू हेड रिकॉर्ड .

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम अब तक आईपीएल में 30 बार आमने सामने आई है. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है. चेन्नई ने कुल 19 मुकाबलों में बाजी मारी है. वहीं, 10 बार कोलकाता नाईट राइडर्स ने जीत दर्ज की है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. कोलकाता की टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 में से अब तक 1 मैच जीता हैं. वे प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर हैं. बता दें कि 689 दिन बाद धोनी कप्तानी करने उतरेंगे. इससे पहले उन्होंने साल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर 1 में कप्तानी की थी.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button