खेल

यशस्वी जायसवाल ने मांगा NOC, नए सफर के लिए तैयार

मुंबई के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने घरेलू क्रिकेट करियर में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। जायसवाल, जो अंडर-19 से ही मुंबई टीम का हिस्सा रहे हैं उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मांगा है ताकि वह अगले सीजन से गोवा की टीम में शामिल हो सकें। MCA के सूत्रों के मुताबिक, जायसवाल ने गोवा जाने का कारण व्यक्तिगत बताया है। इससे पहले भी अर्जुन तेंदुलकर और सिद्धेश लाड जैसे मुंबई के खिलाड़ी गोवा की टीम से खेल चुके हैं।

जायसवाल ने हाल ही में 2024-25 रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेला था। इससे पहले, वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट खेलना अनिवार्य कर दिया है, जिससे रोहित शर्मा, विराट कोहली और जायसवाल जैसे खिलाड़ी अपनी राज्य टीमों में लौटे।

इस बीच, उनका प्रदर्शन IPL 2025 में भी कुछ खास नहीं रहा है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए, उन्होंने अब तक तीन मैचों में केवल 34 रन बनाए हैं, उनका औसत 11.33 और स्ट्राइक रेट 106.25 रहा है। उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी 29 रन की रही है, जबकि अन्य दो पारियों में उन्होंने 1 और 4 रन बनाए हैं पावरप्ले में उनकी बल्लेबाजी सबसे बड़ी चिंता बन गई है। IPL 2024 से अब तक, वह 18 पारियों में से 8 बार पहले तीन ओवरों में ही आउट हुए हैं, यानी उनकी आउट होने की दर 44% हो गई है। यह 2022 और 2023 के मुकाबले ज्यादा है, जब उनकी यह दर सिर्फ 29% थी और उन्होंने 2023 में 625 रन बनाए थे।

IPL 2024 में भी जायसवाल का प्रदर्शन औसत रहा था। उन्होंने 31.07 की औसत और लगभग 156 के स्ट्राइक रेट से 435 रन बनाए थे, लेकिन पूरे सीजन में केवल एक शतक और एक अर्धशतक ही लगा सके। दिलचस्प बात यह है कि पिछले दो सीजन में उनका आक्रामक खेलने का प्रतिशत घटकर 70% रह गया है, जबकि 2022 और 2023 में यह ज्यादा था। अब गोवा से खेलने के फैसले के बाद, जायसवाल घरेलू क्रिकेट में नई शुरुआत करने और अपनी फॉर्म वापस पाने की कोशिश करेंगे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button