भारत

UPI Down: इस वजह से डाउन हुआ UPI, करोड़ों यूजर्स की पेमेंट्स अटकी

बुधवार शाम एक बड़ी तकनीकी समस्या के कारण पूरे भारत में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सेवाएं बाधित हो गईं, जिससे यूजर्स डिजिटल ट्रांजैक्शन नहीं कर पाए. हालांकि इस समस्या को NCPI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ) ने इसको स्वीकार किया और यूजर्स को आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान कर लिया गया है.

 

कई लोकप्रिय UPI ऐप्स, जैसे Google Pay, PhonePe और Paytm, प्रभावित हुए. कुछ बैंक, जैसे ICICI बैंक, सामान्य रूप से काम कर रहे थे, जबकि अन्य, जैसे HDFC बैंक, में रुकावटें आईं. यूजर्स ने Downdetector, जो सर्विस आउटेज को ट्रैक करता है, पर असफल ट्रांजेक्शन और कनेक्टिविटी समस्याओं की शिकायतें कीं.

 

UPI डाउन होने के बाद लाखों लोगों ने सोशल मीड‍िया का रुख क‍िया और इसके डाउन होने की श‍िकायत की. इस पर एनपीसीआई ने जवाब देते हुए कहा क‍ि यूपीआई में कुछ तकनीकी समस्‍या आने के कारण ऐसा हुआ है. समस्‍या को ठीक कर ल‍िया गया है और अब यूपीआई ठीक से काम कर रहा है. दरअसल, तकनीकी समस्‍या के कारण अक्‍सर ऐसा होता है क‍ि वेबसाइट और ऑनलाइन सेवाएं ठप हो जाती है. यूपीआई के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, ज‍िसे कुछ देर के बाद ठीक कर ल‍िया गया.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button