सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की सफल लैंडिंग पर सभी दिग्गजों ने दी बधाई

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अप्रत्याशित अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में नौ महीने का लंबा समय बिताने के बाद पृथ्वी पर लौट आए. उनका अंतरिक्ष यान, स्पेसएक्स का ड्रैगन फ्रीडम कैप्सूल, फ्लोरिडा तट से सफलतापूर्वक उतरा. बुच और सुनीता के साथ अंतरिक्ष यात्री निक हेग और अलेक्जेंडर ग्रेब्योनकिन भी थे.
कैलिफोर्निया में स्पेसएक्स मिशन कंट्रोल ने रेडियो पर कहा कि “स्पेसएक्स की ओर से, आपका स्वागत है,” अपनी 17 घंटे की लंबी यात्रा के बाद, अंतरिक्ष यात्री अपने कैप्सूल से बाहर निकले. इस सफल लैंडिंग पर उन्हें सभी दिग्गजों ने बधाई दी :
जिसमें केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने X पर शेयर करते हुए कहा कि”गौरव, गर्व और राहत का क्षण! पूरा विश्व भारत की इस शानदार बेटी की सुरक्षित वापसी का जश्न मनाने के लिए एक साथ आया है.”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाने में शामिल सभी हितधारकों को बधाई दी.
Delighted at the safe return of NASA’s #Crew9 on earth! The crew comprising of India’s daughter Sunita Williams and other astronauts have rewritten the history of human endurance and perseverance in Space.
Sunita Williams’ incredible journey, unwavering dedication, fortitude…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) March 19, 2025
उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, “नासा के #Crew9 की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी से बहुत प्रसन्न हूं! भारत की बेटी सुनीता विलियम्स और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों ने मानव धीरज और दृढ़ता के इतिहास को फिर से लिखा है.”
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, “अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौटते देखकर खुशी हुई. उनकी वापसी की यात्रा दृढ़ संकल्प और टीम वर्क को दर्शाती है. मैं उन सभी की सराहना करता हूं जिन्होंने इसे संभव बनाया और अंतरिक्ष यात्रियों को उनकी ताकत और दृढ़ता के लिए सलाम करता हूं.
Glad to see astronauts Sunita Williams and Barry Wilmore return safely to Earth. Their journey back shows exemplary human determination and teamwork. I applaud everyone who made it possible and salute the astronauts for their strength and perseverance. Wishing them good health!… pic.twitter.com/34z5WbvpvL
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) March 19, 2025
एलन मस्क ने पिछले नौ महीनों से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे दो अंतरिक्ष यात्रियों को बचाने के लिए स्पेसएक्स और नासा को बधाई दी.
Congratulations to the @SpaceX and @NASA teams for another safe astronaut return!
Thank you to @POTUS for prioritizing this mission! https://t.co/KknFDbh59s
— Elon Musk (@elonmusk) March 18, 2025
व्हाइट हाउस की तरफ़ से भी सुनीता विलियम्स की वापसी पर ट्वीट किया गया है जिसमें उन्होंनें कहा राष्ट्रपति ट्रम्प ने नौ महीने से अंतरिक्ष में फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को बचाने का संकल्प लिया. आज, वे सुरक्षित रूप से अमेरिका पहुँच गए है.
PROMISE MADE, PROMISE KEPT: President Trump pledged to rescue the astronauts stranded in space for nine months.
Today, they safely splashed down in the Gulf of America, thanks to @ElonMusk, @SpaceX, and @NASA! pic.twitter.com/r01hVWAC8S
— The White House (@WhiteHouse) March 18, 2025





