ताज़ा खबरेंमनोरंजन

रजनीकांत संग ‘कुली’ में नजर आएंगी श्रुति, पहली झलक आई सामने

साउथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री श्रुति हासन अपनी आगामी फिल्म ‘कुली’ में नए लुक के साथ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। निर्माताओं ने हाल ही में उनका पहला लुक जारी किया, जिसमें वह ‘प्रीति’ के रूप में गंभीर लेकिन प्रभावशाली अंदाज में नजर आ रही हैं। यह किरदार अब तक के उनके निभाए गए किरदारों से काफी अलग बताया जा रहा है।

फिल्म ‘कुली’ में श्रुति हासन के साथ साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। इससे पहले निर्माताओं ने फिल्म का एक आकर्षक पोस्टर रिलीज किया था, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी थी। श्रुति का यह लुक उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

श्रुति हासन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द आई’ भी चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल में दर्शकों का दिल जीत रही है। भारतीय प्रीमियर के रूप में वेंच फिल्म फेस्टिवल में इसकी स्क्रीनिंग हुई, जहां इसे काफी सराहा गया। फिल्म की कहानी ग्रीस के खूबसूरत लोकेशन पर आधारित है, जिसमें श्रुति हासन ‘डायना’ नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं।

फिल्म में डायना के पति का निधन हो चुका है और कहानी उनकी भावनात्मक यात्रा को दर्शाती है। इस फिल्म का निर्देशन डेफ्ने शिमोन ने किया है, जबकि इसकी पटकथा अवार्ड-विजेता लेखिका एमिली कार्लटन ने लिखी है। फिल्म को फिंगरप्रिंट कंटेंट द्वारा निर्मित किया गया है।

श्रुति हासन ने ‘द आई’ को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मुझे लगा कि यह फिल्म मेरे लिए ही बनी है। मैं हमेशा उन कहानियों की ओर आकर्षित होती हूं, जो आत्म-खोज और प्यार से जुड़ी होती हैं। इस फिल्म के जरिए मुझे स्क्रीन पर इन सभी भावनाओं को जीने का मौका मिला।”

उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म में एक टैलेंटेड महिला क्रिएटिव टीम के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button