भारत
“आज दुनिया का हर देश, भारत के साथ अपनी आर्थिक साझेदारी को मजबूत करना चाहता है”: PM Modi

बजट पश्चात MSME क्षेत्र पर वेबिनार को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “उत्पादन और निर्यात पर यह बजट वेबिनार हर दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है. ये बजट हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट था. इसकी सबसे खास बात रही अपेक्षाओं से अधिक डिलीवरी. कई सेक्टर ऐसे हैं जहां एक्सपर्ट ने भी जितनी अपेक्षाएं की थी उससे बड़े कदम सरकार ने उठाए. उत्पादन और निर्यात को लेकर भी बजट में महत्वपूर्ण फैसले किए गए हैं.”
वेबिनार को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज दुनिया का हर देश, भारत के साथ अपनी आर्थिक साझेदारी को मजबूत करना चाहता है. हमारे विनिर्माण क्षेत्र को इस साझेदारी का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए आगे आना चाहिए.”
जानें वेबिनार में पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा
- “हमने आत्मनिर्भर भारत के विजन को आगे बढ़ाया और सुधार की अपनी गति को और तेज किया. हमारे प्रयासों से अर्थव्यवस्था पर कोविड का प्रभाव कम हुआ, इससे भारत को तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनाने में मदद मिली.”
- “आज 14 सेक्टर्स को PLI योजना का फायदा मिल रहा है. इस योजना के तहत 7.5 करोड़ यूनिट को मंजूरी दी गई है. इससे 1.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का इन्वेस्टमेंट आया है, 13 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रोडक्शन हुआ है और पांच लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का एक्सपोर्ट हुआ है.”
- “भारत की मैन्युफैक्चरिंग यात्रा में R&D का अहम योगदान है, इसे और आगे बढ़ाने और गति देने की आवश्यकता है. R&D के द्वारा हम इनोवेटिव उत्पाद पर फोकस कर सकते हैं, साथ ही प्रोडक्ट्स में वैल्यू एडिशन कर सकते हैं.”
- “आज देश में MSME की संख्या बढ़कर 6 करोड़ से ज्यादा हो गई है. इससे करोड़ों लोगों को रोजगार के अवसर मिले हैं. इस बजट में MSME की परिभाषा का फिर विस्तार किया है, ताकि हमारे MSME को निरंतर आगे बढ़ते रहने का आत्मविश्वास मिले. इससे युवाओं के लिए और ज्यादा रोजगार के अवसर तैयार होंगे.”
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





