खेल

IND vs BAN: भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया, पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ी

ICC चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो गया है और दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में टीम इंडियाने के बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को खेला. भारत ने शानदार जीत के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज किया. भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया. भारत के लिए शुभमन गिल ने शानदार शतकीय पारी खेली.

 

भारत को जीत के दरवाजे तक ले जाने वाले प्रबल बल्लेबाज बने टीम के वाइस केप्टन शुभमन गिल. उन्होंने 129 गेंद में नाबाद 101 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाई. दरअसल बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह फैसला उस वक्त गलत साबित होने लगा जब टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सधी गेंदबाजी ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों हथियार डालने पर मजबूर कर दिया. शमी ने 53 रन देकर पांच विकेट झटके और बांग्लादेश 49.4 ओवर में महज 228 रन ही बना पाई.

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ओर से गिल ने वनडे इंटरनेशनल में अपना आठवां शतक जड़ा. उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और दो गगनचुंबी छक्के भी जड़े. भारत ने 46.3 ओवर में 4 विकेट पर 231 रन बनाकर मैच जीत लिया.

 

इस जीत के साथ ग्रप B की अंक तालिका में बदलाव हुआ है

टीम मैच जीत हार अंक नेट रनरेट
न्यूजीलैंड 1 1 0 2 +1.200
भारत 1 1 0 2 +0.408
बांग्लादेश 1 0 1 0 -0.408
पाकिस्तान 1 0 1 0 -1.200

 

अब बांग्लादेश और पाकिस्तान के लिए स्थिति मुश्किल हो गई है, क्योंकि दोनों टीमों ने एक-एक मैच हारा है. वे अब हारने पर सेमीफाइनल से बाहर हो सकते हैं. हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी. अब 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला अहम हो गया है.

Show More
Back to top button