ICC Champions Trophy: NZ ने पाकिस्तान को दी शिकस्त, टॉम लैथम ने रच दिया इतिहास

19 फरवरी को ICC चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हुआ जहां करांची में पहला मुकाबाल मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हुआ और पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) ने 60 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने पॉइंट टेबल पर बढ़त बना ली.
मैदान में न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करने उतरी और शानदार शुरुआत की. न्यूजीलैंड की इस शानदार शुरुआत और जीत में टॉम लैथम का बड़ा हाथ रहा और उन्होंने मैच के दौरान इतिहास रच दिया. लैथम ने अपने वनडे करियर का सातवां शतक जमाया और साथ ही एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. टॉम चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में नंबर 5 या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर टॉम लैथम ने शाकिब अल हसन के वर्ल्ड रिकॉर्ड (Highest-ever score at No.5 in Champions Trophy) को तोड़ दिया.
Highest-ever score at No.5 or lower in Champions Trophy
118* – टॉम लैथम v PAK, (2025)
114 – शाकिब अल हसन v NZ, 2017
113* – जैक्स कैलिस v SL, 1998
111* – मोहम्मद कैफ v ZIM, 2002
104 – एंड्रयू फ्लिंटॉफ v SL, 2004
मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 320 रनों का लक्ष्य रखा. कीवी की ओर से विल यंग ने और लैथम ने शतकीय पारी खेली. यंग ने 107 और लैथम ने 118 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को अच्छे स्कोर तक ले गए. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान पाकिस्तान स्कोर को नहीं पा सकी. पाकिस्तान 47.2 ओवर में 260 रन ही बना सकी. पाकिस्तान की ओर से सबसे बड़ा स्कोर खुशदिल शाह ने बनाया. .खुशदिल शाह ने 49 गेंद पर 69 रन बनाए. वहीं, बाबर ने 64 रन की पारी जरूर खेली लेकिन उन्होंने 90 गेंद का सामना किया. टॉम लैथम को उनके शानदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया है.
हार के बाद मेजबान पाकिस्तान के कप्तान ने मीडिया को अपना बयान देते हुए कहा, “हमने पिच को अच्छी तरह देखा था. शुरुआत में पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी, लेकिन जब विल यंग और लैथम ने बल्लेबाजी की, तब तक पिच आसान हो गई थी. आखिरी में हमने लाहौर की तरह ही गलतियां कीं. इसका फायदा उठाते हुए कीवी विशाल स्कोर बनाने में सफल रहे. लेकिन बल्ले के साथ हम अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रहे.”





