‘हाउसफुल 5’ और ‘सिकंदर’ को लेकर बड़ी अपडेट, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

बॉलीवुड के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘सिकंदर’ के साथ जोड़ा जाएगा।
सुपरस्टार सलमान खान की एक्शन फिल्म ‘सिकंदर’ इस साल ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर ए.आर. मुरुगादॉस ने किया है, जो इससे पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गजनी’ बना चुके हैं। ‘सिकंदर’ में सलमान के साथ पहली बार रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। आपको बता दे कि हाऊसफुल 5 का ट्रेलर और सिकंदर मूवी दोनों ईद के मौके पर रिलीज हो रही है।
Big News: This EID get double treat as Housefull 5 trailer will be attached to #Sikandar in cinemas.
Housefull 5 releases on 6th June 2025 with five times love, laughter and madness#SajidNadiadwala #Housefull5
Directed by @Tarunmansukhani pic.twitter.com/ZynRlz78Bx— SantaBanta.com (@santa_banta) February 13, 2025
कॉमेडी से भरपूर ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त ‘हाउसफुल 5’ 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर समेत कई बड़े सितारे नजर आएंगे।
इस साल नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट अपने 75 साल पूरे कर रहा है। इस मौके पर प्रोडक्शन हाउस के पास ‘सिकंदर’ और ‘हाउसफुल 5’ के अलावा टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ और शाहिद कपूर की विशाल भारद्वाज निर्देशित अनटाइटल्ड फिल्म भी लाइनअप में हैं।
सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की जोड़ी ने 2014 में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘किक’ दी थी। अब करीब 11 साल बाद दोनों ‘सिकंदर’ के जरिए फिर से साथ आ रहे हैं। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जिसमें सलमान जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आए थे।
फैंस अब ‘सिकंदर’ और ‘हाउसफुल 5’ दोनों की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।





