IGI एयरपोर्ट पर 7 करोड़ रुपए से अधिक के सोने के सिक्के जब्त

सोने की तस्करी पर एक बड़ी कार्वाई करते हुए सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब 7.8 करोड़ रुपए का 10 किलोग्राम सोने के सिक्के जब्त किए.
5 फरवरी को मिलान से फ्लाइट AI-138 से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर दो यात्री जिनकी उम्र 43 और 45 साल है 10 किलोग्राम सोने के सिक्कों के साथ पकड़े गए. उन्हें विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर रोका गया था. रिपोर्ट के अनुसार, दोनों कश्मीर के रहने वाले हैं. एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारी ने बताया, ‘ग्रीन चैनल पर दो यात्रियों को संदिग्ध व्यवहार के बाद रोका गया. शुरुआती बैगेज जांच में कुछ भी असामान्य नहीं पाया गया, लेकिन डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) द्वारा की गई व्यक्तिगत तलाशी में छुपा हुआ सोना बरामद हुआ.’
उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर जानकारी दी और लिखा, IGI एयरपोर्ट, नई दिल्ली के कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने 05.02.2025 को फ्लाइट AI-138 के ज़रिए मिलान से आने वाले कश्मीर के दो पुरुष यात्रियों (आयु 45 और 43 वर्ष) को रोका. यात्रियों की व्यक्तिगत तलाशी में 10.092 किलोग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 7.8 करोड़ रुपये है. यात्रियों को कस्टम अधिनियम, 1962 के तहत आगे की जांच के लिए हिरासत में लिया गया है.
IGI एयरपोर्ट, नई दिल्ली के कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने 05.02.2025 को फ्लाइट AI-138 के ज़रिए मिलान से आने वाले कश्मीर के दो पुरुष यात्रियों (आयु 45 और 43 वर्ष) को रोका। यात्रियों की व्यक्तिगत तलाशी में 10.092 किलोग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 7.8 करोड़… pic.twitter.com/LcsB9JkHCo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2025
अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत आगे की जांच के लिए हिरासत में लिया गया है.





