ताज़ा खबरें

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा की मुश्किले बढ़ती नजर आ रही है. 39 वर्षीय रॉबिन उथप्पा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है. दरअसल रॉबिन के ऊपर प्रोविडेंट फंड घोटाले का आरोप लगा है. यह वारंट क्षेत्रीय पीएफ आयुक्त सदाक्षरी गोपाल रेड्डी ने जारी किया है. रेड्डी की तरफ से जारी किए गए वारंट के बाद पुलकेशिनगर पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया गया है.

 

सेंचुरीज लाइफस्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का मैनेजमेंट देख रहे थे उथप्पा

‘सेंचुरीज लाइफस्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी का प्रबंधन कर रहे रॉबिन उथप्पा पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपने कर्मचारियों के वेतन से पीएफ तो काटा, लेकिन उस राशि को उन्होंने अपने कर्मचारियों के खाते में नहीं जमा किया. जिसके बाद उनके ऊपर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. भारतीय क्रिकेटर के ऊपर कुल 23 लाख रूपये के गबन का आरोप लगा है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button