मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान मची भगदड़, कई लोग घायल

मेरठ : हाथरस के बाद अब मेरठ में शुक्रवार, 20 दिसंबर को कथा के दौरान भगदड़ का मामला सामने आया. दअसल मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़ मच गई. ये भगदड़ शिव महापुराण की कथा के दौरान मची. बताया जा रहा है कि पंडाल के वीआईपी एरिया में जाने के दौरान गेट पर भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं.
जानकारी के अनुसार, मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा का आज आखिरी दिन था. कथा के लिए हजारों की संख्या में लोग आए हुए थे. कि तभी एंट्री गेट पर हंगामे के बाद यह भगदड़ मच गई जिसमें कई लोग घायल हो गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हाथरस में सूरज पाल ऊर्फ भोले बाबा के सत्संग में 120 से ज्यादा लोगों की मौत होने के बाद ऐसा हादसा फिर होना बड़े सवाल खड़े कर रहा है.
बताया जा रहा है कि कथा स्थल पर लोगों को मैनेज करने के लिए बाउंसर लगाए गए थे. लोगों की संख्या काफी ज़्यादा थी. इसी बीच लोगों की बहस हुई और अचानक कुछ महिलाएं गिर गईं. थोड़ी अफ़रातफ़री के बीच कुछ महिलाओं को हल्की चोटें आयीं हैं, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है.





