ताज़ा खबरें

हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक घोषित

चंडीगढ़: हरियाणा की राजनीति को बड़ा झटका. शुक्रवार, 20 दिसंबर को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया. ओम प्रकाश चौटाला ने 89 वर्ष में गुरुग्राम निवास में अपनी अंतिम सांस ली. चौटाला को सुबह साढ़े 11 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया था, लेकिन तबतक उनका निधन हो चुका था.

 

हरियाणा सरकार ने INLD सुप्रीमो और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. उनका अंतिम संस्कार 21 दिसंबर को सिरसा में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

बता दें कि वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था. ओम प्रकाश चौटाला का जन्म एक जनवरी 1935 को हरियाणा के सिरसा स्थित गांव चौटाला में हुआ था. वे हरियाणा के सीएम रह चुके हैं. ओम प्रकाश चौटाला देश के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे हैं.

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया, “हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के निधन की खबर दुखद है उन्होंने हरियाणा और देश की सेवा में उचित योगदान दिया दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं…”

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सिनी ने ट्वीट किया, “INLD सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी का निधन अत्यंत दुःखद है. उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि. उन्होंने जीवन भर प्रदेश और समाज की सेवा की. यह देश और हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है…”

 

Click here for Latest Fact Checked News On NewsMobile WhatsApp Channel

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button