‘जितना आप हम पर टैरिफ लगाते हैं, अब हम भी उतना ही लगाएंगे’- ट्रंप ने भारत को दी चेतावनी

जितना आप हम पर टैरिफ लगाते हैं, अब हम भी उतना ही लगाएंगे- ट्रंप ने भारत को दी चेतावनी
अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैक्स बढ़ाने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने भारत पर रेसिप्रोकल टैक्स लगाने की धमकी दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, भारत अमेरिकी सामान पर जितना टैक्स लगाएगा, उतना ही टैक्स अमेरिका भारतीय सामान पर लगाएगा। उन्होंने भारत द्वारा कुछ अमेरिकी प्रोडक्ट्स के आयात पर लगाए गए “हाई टैरिफ” के जवाब में रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की बात कही है।
ट्रंप ने आगे कहा, अगर भारत हमसे 100 प्रतिशत शुल्क लेता है, तो क्या हम उनसे इसके लिए कुछ भी शुल्क नहीं लेते हैं? आप जानते हैं, वे एक साइकिल भेजते हैं और हम उन्हें एक साइकिल भेजते हैं। वे हमसे 100 और 200 शुल्क लेते हैं। भारत बहुत अधिक शुल्क लेता है। अगर वे हमसे शुल्क लेना चाहते हैं, तो ठीक है, लेकिन हम उनसे वही शुल्क लेंगे।
इससे पहले, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने भी कनाडा को भी चेतावनी दी थी कि अगर वे अमेरिका में नशीली दवाओं और अवैध आप्रवासियों के प्रवाह को रोकने में विफल रहते हैं तो अपने प्रशासन के पहले दिन से 25% टैरिफ लगाएंगे।
डोनाल्ड ट्रंप मीडिया से बात कर रहे थे, जब उन्होंने कहा, “रेसिप्रोकल अगर वे हम पर टैक्स लगाते हैं, तो हम भी उन पर उतना ही टैक्स लगाएंगे। वे हम पर टैक्स लगाते हैं. हम उन पर टैक्स लगाएंगे.” उन्होंने कहा, “वे हम पर टैक्स लगाते हैं, लगभग सभी मामलों में, वे हम पर टैक्स लगा रहे हैं, और हम उन पर टैक्स नहीं लगा रहे हैं.”
ट्रंप ने आगे कहा, “भारत बहुत ज्यादा चार्ज करता है। ब्राजील बहुत ज्यादा चार्ज करता है। अगर वे हम पर चार्ज लगाना चाहते हैं तो वो ठीक है, लेकिन हम भी उन्हें उतना ही चार्ज करने जा रहे हैं। ट्रंप की बातों पर उनके कॉमर्स सेक्रेट्री ने मानों मुहर ही लगा दी हो। उनका कहना है कि जो जैसे करेगा, उसके साथ वैसा ही किया जाएगा।





