पीएम मोदी से मिला बॉलीवुड का कपूर खानदान, वायरल हो रही हैं तस्वीरें, यहाँ देखें स्पेशल मोमेंट्स

पीएम मोदी से मिला बॉलीवुड का कपूर खानदान, वायरल हो रही हैं तस्वीरें, यहाँ देखें स्पेशल मोमेंट्स
बॉलीवुड के इस कपूर खंडन ने अपने सभी सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बीते 10 दिसंबर को मुलाकात की। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा, नीतू कपूर, उनकी बेटी रिद्दिमा कपूर और पति भरत साहनी समेत अन्य 10 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुचें हैं।
पीएम मोदी से कपूर खानदान की यह मुलाकात खास है। दरअसल, हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर के 100 साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में कपूर फैमिली इस मौके को यादगार बनाना चाहती है। इसी सिलसिले में कपूर खानदान पीएम मोदी न्यौता देने पहुंचे थे। बता दें कि राज कपूर के 100 साल पूरे होने के मौके पर 13 से 15 दिसंबर को देश के 40 शहरों में उनकी 10 फिल्में 135 थिएटर्स में दिखाई जाएंगी। इसकी जानकारी कपूर खानदान ने दी है।
इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें सामने आयी है। आइए नीचे देखते हैं कपूर फॅमिली का यह स्पेशल मोमेंट-











