खेलताज़ा खबरें

IND vs AUS 2nd Test: टीम इंडिया की दूसरी पारी शुरू, भारतीय पारी डगमगाई

एडिलेड टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी का आगाज कर दिया है. भारत की दूसरी पारी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही क्योंकि पहली पारी की तरह ही इस बार भी भारत ने अपना पहला विकेट जल्दी खो दिया. कप्तान कमिंस ने केएल राहुल का विकेट लिया. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में हेड की शानदार शतकीय पारी के चलते 337 रन बनाए और भारत पर 157 रनों की बढ़त हासिल की.

 

ऑस्ट्रेलिया के लिए हेड ने पहली पारी में 140 रन जड़े. ट्रेविस हेड ने 111 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का 8वां शतक लगाया, जिसके चलते कंगारुओं ने अपनी पहली पारी में 337 रन बनाए. वहीं भारत के लिए तेज गेंदबाज बुमराह और सिराज ने 4-4 विकेट अपने नाम किए. दूसरे टेस्ट में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाएं वहीं कंगारुओं ने अपनी पहली पारी में भारत पर 157 रनों की बढ़त बना ली है.

 

भारतीय प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नितीश रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन

उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button