ब्राजील जी-20 सम्मलेन में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जो बाइडेन से की मुलाकात, जमा हुए दुनियाभर के नेता

ब्राजील जी-20 सम्मलेन में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जो बाइडेन से की मुलाकात, जमा हुए दुनियाभर के नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 शिखर सम्मलेन में हिस्सा लेने के लिए ब्राजील पहुंचें हैं। सम्मलेन में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को रियो डी जनेरियो में दुनिया भर के नेता जमा हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मुलाकात की। अपनी इस मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने बाइडेन के साथ तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि आपसे मिलकर हमेशा खुशी होती है।
With @POTUS Joe Biden at the G20 Summit in Rio de Janeiro. Always a delight to meet him.@JoeBiden pic.twitter.com/Z1zGYIVEhm
— Narendra Modi (@narendramodi) November 18, 2024
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में जो बाइडेन के साथ मुलाकात की खुशी जताई। उनके ट्वीट के बाद से लोग चर्चा कर रहे हैं कि आखिर बाइडेन और पीएम मोदी के बीच किन मुद्दों पर बातचीत हुई होगी। दोनों नेताओं की यह मुलाकात काफी चर्चा में है क्योंकि बतौर राष्ट्रपति बाइडेन के पास बस कुछ ही दिन बचे हैं। वहां चुनाव हो चुके हैं और डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुने जा चुके हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की है, जिसमें भारत-अमेरिका के बीच आर्थिक और सामरिक सहयोग को मजबूत करने के मुद्दे शामिल हो सकते हैं।





