ताज़ा खबरें
दिल्ली- मुंबई समेत देश के कई शहरों में छायी धुंध की परत, यहाँ देखें तस्वीरें

दिल्ली- मुंबई समेत देश के कई शहरों में छायी धुंध की परत, यहाँ देखें तस्वीरें
देश के कई शहरों में इन दिनों प्रदूषण का खतरा मंडरा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी आज यानी सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रही। जिससे कई इलाकों में धुंध की परत देखने को मिली। हालांकि यह हाल सिर्फ देश की राजधानी दिल्ली का ही नहीं बल्कि देश के कई शहरों में प्रदूषण का खतरा मंडरा रहा है।





मुंबई भी इन दिनों प्रदूषण की चपेट में हैं, बांद्रा रिक्लेमेशन भी धुंध से ढका हुआ है।

पंजाब के जालंधर शहर में धुंध की परत छाई, वायु गुणवत्ता खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की एक परत छाई हुई है, तथा वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। आईटीओ क्षेत्र से सुबह 7:50 बजे लिए गए ड्रोन दृश्य

शहर के विभिन्न हिस्सों में छाई धुंध की घनी परत के बीच लोग कर्तव्य पथ पर सुबह की सैर करते हैं।






