ताज़ा खबरें

लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल हुआ परीक्षण, राजनाथ सिंह ने कहा- भारत के लिए यहऐतिहासिक क्षण

लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल हुआ परीक्षण, राजनाथ सिंह ने कहा- भारत के लिए यहऐतिहासिक क्षण

 

भारतीय सेना के लिए रविवार एक बड़ी सफलता का दिन रहा है। दरअसल भारत लगातार अपनी सेना को मजबूत करने में जुटा हुआ है, इसी क्रम में भारत ने बीती शाम एक लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परिक्षण किया। भारत ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 16 नवंबर शनिवार को उड़ीसा के एपीजी अब्दुल कलाम द्वीप से लॉन्ग रेंज की पहली हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

इस मिसाइल को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स, हैदराबाद की प्रयोगशालाओं के साथ-साथ DRDO की अन्य प्रयोगशालाओं और उद्योग भागीदारों द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है। उड़ान परीक्षण DRDO और सशस्त्र बलों के वरिष्ठ वैज्ञानिकों की उपस्थिति में किया गया।

बता दें कि इस हाइपरसोनिक मिसाइल को तीनों सेना के लिए डिजाइन किया गया है जो कि अलग अलग पेलोड लेकर लॉन्च किया जा सकता है. यह मिसाइल लंबी दूरी पर गतिशील लक्ष्यों को भी भेदने में सक्षम है. इसकी रेंज 1500 किलोमीटर से ज्यादा है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button