ताज़ा खबरें

झारखण्ड विधानसभा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणा पत्र

झारखण्ड विधानसभा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणा पत्र

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकलप पत्र जारी कर दिया है। रविवार सुबह केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने झारखण्ड में भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, संजय सेठ, बीजेपी झारखंड अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद रहे। बता दें कि  भाजपा ने अपने घोषण पत्र को ‘सकल्प पत्र’ नाम दिया है।

घोषणा पत्र जारी करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “झारखंड का ये चुनाव ना केवल सरकार बदलने का चुनाव है बल्कि झारखंड का चुनाव झारखंड का भविष्य सुनिश्चित करने का चुनाव है। झारखंड की महान जनता ने तय करना है कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार चाहिए या विकास के रास्ते पर पीएम मोदी के नेतृत्व में चलती हुई भाजपा सरकार चाहिए। घुसपैठ कराकर झारखंड की अस्मिता रोटी, बेटी, माटी तीनों को खतरे में डालने वाली सरकार चाहिए या परिंदा भी पैर ना मार सके ऐसी सरहद की सुरक्षा करने वाली भाजपा सरकार चाहिए।”

उन्होंने कहा कि, “हेमंत सोरेन पीएम मोदी से 1 लाख करोड़ का हिसाब मांग रहे थे। मैं हिसाब लेकर आया हूं, अगर हिम्मत है तो इसका जवाब झारखंड की जनता दीजिए। जिस कांग्रेस और लालू प्रसाद की गोदी में आप बैठे हैं उनकी UPA सरकार ने 2004 से 2014 तक झारखंड को 10 साल में 84 हजार करोड़ देने का काम किया था। पीएम मोदी ने 2014 से 2024 के बीच में 3 लाख 8 हजार करोड़ रुपया झारखंड देने का काम किया।”

अमित शाह ने बताया कि 2004-14 के बीच यूपीए सरकार के दौरान झारखंड को सिर्फ 84 हजार करोड़ रुपया दिया गया, जबकि मोदी जी ने 2014-24 के बीच में तीन लाख आठ हजार करोड़ रुपया दिया है। झारखंड सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा, “हेमंत सोरेन सरकार ने पांच लाख युवाओं को प्रतिवर्ष नौकरी देने का वादा किया था। आज मैं आपसे हिसाब मांगने आया हूं, 25 लाख छोड़िए आप सिर्फ पांच लाख युवाओं की लिस्ट दे दीजिए। हेमंत सोरेन सरकार से झारखंड का युवा आक्रोशित है और आपको ढूंढ रहा है।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button