IND vs NZ 4th Day: भारत ने 400 का आंकड़ा किया पार, न्यूजीलैंड पर बनाई बढ़त

न्यूजीलैंड के खिलाफ होम ग्राउंड पर चल रहे पहले टेस्ट मैच में भारत के लिए सरफराज खान ने रनों का अंबार लगाते हुए न्यूजीलैंड की तरफ से दी गई 356 रनों के पहाड़ को पत्थर की तरह छोटा कर दिया. टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन सरफराज खान ने अपने बेबाक अंदाज में अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया. वहीं उनका साथ दे रहे भारतीय विकेट कीपर पंत ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर भारत को मजबूत स्थिती में लाकर खड़ा कर दिया. पंत और सरफराज की जोड़ी ने भारत को 400 रनों के पार तो पहुंचा दिया, लेकिन सरफराज 150 रन बनाने के बाद टिम साउदी का शिकार हुए.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. पहली पारी में 46 रनों के शर्मनाक टोटल पर ऑल-आउट होने के बाद भारत को दूसरी पारी के लिए न्यूजीलैंड की ओर से 356 रनों की लीड मिली थी. जिसके बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में शानदार वापसी करते हुए 4 विकेट पर 400 का आंकड़ा पार कर दिया. वहीं इसी के साथ भारत ने न्यूजीलैंड पर बढ़त बना ली है.
Maiden Test 💯! 👏 👏
What a cracker of a knock this is from Sarfaraz Khan! ⚡️⚡️
Live ▶️ https://t.co/8qhNBrrtDF#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/UTFlUCJOuZ
— BCCI (@BCCI) October 19, 2024
गौरतलब है कि मुकाबले के तीसरे दिन भारत अपनी दूसरी पारी खेलने के लिए मैदान पर थी तो खेल खत्म होने तक सरफराज जिन्होंने पहली पारी में अपना खाता तक नहीं खोला था उन्होंने तीसरे दिन के खत्म होने तक 6 चौके और 3 छक्कों के दम पर अपना अर्धशतक पूरा किया और 70 रन की नाबाद पारी खेली थी. वहीं मुकाबले के चौथे दिन की शुरुआत भी उन्होंने उसी अंदाज में की. सरफराज ने 195 गेंदों का सामना किया और 18 चौकों और 3 छक्कों की मदद से अपना पहला 150 रन जड़ दिया.
150 up for Sarfaraz Khan as he continues to shine with in Bengaluru!
4⃣0⃣0⃣ up for #TeamIndia in the second innings 👌👌
Live – https://t.co/FS97Llv5uq#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/rI7CRG7xt4
— BCCI (@BCCI) October 19, 2024
वहीं पंत भी पीछे हटने वालों में से नहीं है उन्होंने चौथे दिन के मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी शुरू की और सरफराज का बखूबी साथ दिया. पंत ने भी ड्रिंक्स ब्रेक तक अपने आक्रमक अंदाज का मुआयना दिया और अर्धशतक पूरा कर लिया. पंत ने 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद ने महज 56 गेंदों में 53 रन की पारी खेल डाली. बता दें कि सरफराज और पंत के बीच मौजूदा हालत में 150 रनों की साझेदारी हो चुकी है.
Sarfaraz Khan 🤜🤛 Rishabh Pant
The partnership between these two is now 1⃣5⃣0⃣ and counting!#TeamIndia inching closer to the 400-run mark and have a 25-run lead
Live – https://t.co/FS97Llv5uq#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/7E69kOfROd
— BCCI (@BCCI) October 19, 2024





