विदेश

कमल हैरिस के प्रचार कार्यालय पर हमला, गोलियों की आवाज से गूंजा ऑफिस

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमल हैरिस के प्रचार कार्यालय पर हमला किया गया है. कथित तौर पर समोवार को एरिजोना के टेम्पे में उनके अभियान कार्यालय में गोलियां चलाई गईं, जहां हैरिस के शुक्रवार को रैली करने की उम्मीद थी.

 

जन सूचना अधिकारी सार्जेंट रयान कुक ने बताया, ‘रात में ऑफिस के अंदर कोई नहीं था. लेकिन, इस घटना ने उस बिल्डिंग में काम करने वालों और आस-पास के लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं पैदा करती है.’ वहीं, पुलिस के डिटेक्टिव्स घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. पुलिस ने बताया कि कर्मचारियों और आम लोगों के लिए उस क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के लिए कथित तौर पर अतिरिक्त उपाय किए जा रहे हैं.

 

एरिजोना रिपब्लिक की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसी तरह की घटना 16 सितंबर को उसी कार्यालय में हुई थी जब पैलेट या बीबी गन से गोलियां भी चलाई गई थी.

 

बता दें कि स्थानीय मीडिया के वीडियो और फोटो में एक दरवाजे में दो गोलियों के निशान और कार्यालय की खिड़कियों में दो अन्य निशान दिखाई दिए. यह गोलीबारी 15 सितंबर को वेस्ट पाम बीच गोल्फ कोर्स में ट्रम्प की दूसरी हत्या की कोशिश के बाद हुई है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button