ताज़ा खबरें

अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा के बाद दिल्ली रवाना हुए PM मोदी

अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा के बाद दिल्ली रवाना हुए PM मोदी

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान, उन्होंने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में समिट ऑफ द फ्यूचर और क्वाड लीडर्स समिट में भाग लिया। इसके साथ ही, उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान कुछ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें भी कीं।

गौरतलब है कि क्वाड सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने अपने जापानी और ऑस्ट्रेलियाई समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की और आपसी तालमेल को बढ़ाने के लिए विचारों का आदान-प्रदान भी किया।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की सफल और महत्वपूर्ण यात्रा पूरी करने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें, पीएम मोदी शुक्रवार को अमेरिका पहुंचे और पहले दिन उन्होंने डेलावेयर के विलमिंगटन में क्वाड नेताओं की बैठक में भाग लिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति जो बाइडेन की मेजबानी में क्वाड नेताओं का शिखर सम्मेलन शनिवार को उनके गृहनगर विलमिंगटन, डेलावेयर में हुआ. इसमें प्रधानमंत्री मोदी, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने हिस्सा लिया. इस बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने अमेरिकी रक्षा प्रमुख जनरल एटॉमिक्स से 31 दीर्घकालिक एमक्यू-9बी सशस्त्र ड्रोन की खरीद को अंतिम रूप देने की दिशा में हुई प्रगति का स्वागत किया. बाइडेन और प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों पक्षों के बीच सैन्य हार्डवेयर की पारस्परिक आपूर्ति को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button