ताज़ा खबरें

हाथरस: पिकअप और रोडवेज की हुई जोरदार भिड़ंत, 12 की हुई मौत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने ट्वीट कर जताया शोक

हाथरस: पिकअप और रोडवेज की हुई जोरदार भिड़ंत, 12 की हुई मौत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने ट्वीट कर जताया शोक

उत्तर प्रदेश के हाथरस में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहाँ कपूरा चौराहे पर रोडवेज की जनरथ बस और मैक्स पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मैक्स और बस में सवाल 15 लोगों की मौत की सूचना मिली है, जबकि 12 से अधिक घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा हाथरस-आगरा-अलगढ़ नेशनल हाई-वे पर हुआ है। लोडिंग वाहन में करीब 25-30 लोग सवार थे जो कि सासनी थाना क्षेत्र के मुकंद खेड़ा से भोज खाकर वापस लौट रहे थे। वहीं बस में भी काफी सवारियां थीं। जो लोग लोडर में सवार थे वह सभी खंदौली के सैमला गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई सड़क दुर्घटना को लेकर पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, “यूपी के हाथरस जिले में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने स्वजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button