खेलताज़ा खबरें

सचिन सरजेराव खिलारी ने पेरिस पैरालंपिक में भारत को दिलाया रजत पदक, 21 पहुंची भारत के पदकों की संख्या

सचिन सरजेराव खिलारी ने पेरिस पैरालंपिक में भारत को दिलाया रजत पदक, 21 पहुंची भारत के पदकों की संख्या

भारतीय खिलाड़ी सचिन सरजेराव खिलारी ने पेरिस पैरालम्पिक में भारत को एक और पदक जितवाया है। सरजेराव खिलारी ने पुरूषों की शॉटपुट (एफ46) स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड 16.32 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। सचिन सरजेराव खिलारी की जीत के साथ पेरिस पैरालंपिक 2024 में अब भारत के पदकों की संख्या 21 पहुंच गई है।

गौरतलब है कि सचिन ने अपने दूसरे प्रयास में 16.32 मीटर का थ्रो किया था। इसके बाद उनकी कोशिश अपने इस प्रदर्शन में सुधार करने की थी लेकिन वो इससे आगे नहीं बढ़ पाए।

भारत ने पेरिस में टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड आज ही तोड़ दिया था। टोक्यो में भारत ने 19 मेडल जीते थे। वहीं पेरिस में अबतक भारत 21 मेडल जीत चुका है।

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button