जो बाइडेन ने पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर की बातचीत, वाइट हाउस ने दी जानकारी

जो बाइडेन ने पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर की बातचीत, वाइट हाउस ने दी जानकारी
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार रात भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की, जिसमें उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। दोनों के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई इस बात की जानकारी वाइट हाउस ने दी है। पीएम मोदी ने भारत-अमेरिका साझेदारी के प्रति राष्ट्रपति बाइडेन की प्रतिबद्धता की सराहना की। दोनों नेताओं ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत-अमेरिका साझेदारी का उद्देश्य दोनों देशों के लोगों के साथ-साथ पूरी मानवता को लाभ पहुंचाना है।
व्हाइट हाउस ने बयान जारी करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने भारत के पीएम मोदी से फोन पर बात की है। जहां उन्होंने कई वैश्विक मुद्दों पर बात की है। बता दें कि पीएम मोदी ने हाल ही में पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा की थी। राष्ट्रपति बाइडेन ने पीएम मोदी से पोलैंड और यूक्रेन दौरे के बारे में भी चर्चा की।
US President Joseph R. Biden, Jr. spoke today with PM Modi of India to discuss the Prime Minister’s recent trip to Poland and Ukraine, as well as the United Nations General Assembly meetings in September. The President commended the Prime Minister for his historic visits to… pic.twitter.com/10tatSHODc
— ANI (@ANI) August 27, 2024
रिपोर्ट के अनुसार, बाइडेन और मोदी के बीच हुई इस बातचीत में भारत-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया गया। दोनों नेताओं ने इस क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सहयोग बढ़ाने के महत्व को रेखांकित किया। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, वैश्विक सुरक्षा, और आर्थिक सहयोग जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया।
इस दौरान सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा की होने वाली बैठक को लेकर भी पीएम मोदी से बाइडेन ने खास चर्चा की। राष्ट्रपति बाइडेन ने प्रधानमंत्री मोदी की पोलैंड और यूक्रेन की ऐतिहासिक यात्राओं के लिए उनकी सराहना की, जो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इन देशों के लिए पहली यात्रा थी। व्हाइट हाउस ने कहा कि यूक्रेन के लिए शांति और चल रहे मानवीय समर्थन के उनके संदेश के लिए, जिसमें उसका ऊर्जा क्षेत्र भी शामिल है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर बातचीत के बारे में जानकारी दी। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “आज फोन पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बात की. हमने यूक्रेन की स्थिति सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया. मैंने शांति और स्थिरता की शीघ्र वापसी के लिए भारत के पूर्ण समर्थन को दोहराया. हमने बांग्लादेश की स्थिति पर भी चर्चा की और सामान्य स्थिति की शीघ्र बहाली तथा बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।





