ताज़ा खबरें

Paris Olympic 2024: सरबजोत सिंह ने मनु भाकर के साथ मिलकर जीता ब्रॉन्ज मेडल, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

Paris Olympic 2024: सरबजोत सिंह ने मनु भाकर के साथ मिलकर जीता ब्रॉन्ज मेडल, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

 

मनु भाकर ने एक बार फिर पेरिस ओलिंपिक में पदक जीता। निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में मनु भाकर और सरबजोत की जोड़ी ने कमाल करते हुए ब्रॉन्ज जीता। ब्रॉन्ज मेडल के लिए भारतीय जोड़ी का मुकाबला कोरिया की वोन्हो और ओह ये जिन की जोड़ी के साथ था।  मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने 16-10 के स्कोर से जीत अपने नाम की।

पेरिस ओलिंपिक में भारत को दूसरा पदक मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दोनों खिलाडियों को बधाई दी है।

 

जीत के बाद निशानेबाज सरबजोत सिंह के पिता जितेंद्र सिंह, सहायक कोच गौरव सैनी और अन्य लोग हरियाणा के अंबाला में जश्न मनाते हुए दिखे।

 

बता दें कि भारत को पेरिस ओलंपिक का पहला मेडल मनु भाकर ने ही दिलवाया था. मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल के सिंगल इवेंट में ब्रॉन्ज जीता था. अब भारत को दूसरा मेडल जितवाने में भी मनु का बहुत बड़ा योगदान रहा. पेरिस में भारत के दूसरे मेडल हिस्सेदार बनने वाली मनु भाकर ने जीत के साथ इतिहास भी रच दिया।

दरअसल मनु भाकर स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलिंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। जिन्होंने सरबजोत सिंह के साथ पेरिस ओलिंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में दक्षिण कोरिया को हराकर इतिहास रच दिया। भारतीय जोड़ी ने कोरिया के ली वोन्हो और ओ ये जिन को 16-10 से हराकर देश को इस ओलिंपिक में दूसरा पदक दिलाया। इससे पहले मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीता था।

जानें, कौन हैं सरबजोत सिंह?

पंजाब के अंबाला (धीन गांव) में एक किसान परिवार से आने वाले सरबजोत सिंह खेल में अपनी उपलब्धियों के बावजूद अपनी परिपक्वता और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। उनके पिता का नाम जतिंदर सिंह और मां का नाम हरदीप कौर है। उन्होंने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से पढ़ाई की है। वह कोच अभिषेक राणा से ट्रेनिंग लेते हैं। सरबजोत सिंह ने समर कैंप के दौरान कुछ बच्चों को एक अस्थायी रेंज में एयर गन चलाते देखा था। वह तब 13 साल के थे और फुटबॉलर बनना चाहते थे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button