ताज़ा खबरें

मुंबई में लगातार हो रही है बारिश से कई इलाके हुए जलमग्न, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मुंबई में लगातार हो रही है बारिश से कई इलाके हुए जलमग्न, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 

मुंबई में पिछले कई दिनों से रूक- रूक कर बारिश हो रही है। लेकिन रविवार शाम से ही यहाँ लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने भी अगले 3 घंटों में मुंबई, पालघर, रायगढ़ रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, ठाणे और सतारा के घाटों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश होने की आसार जताए हैं।

बता दें कि मुंबई में पिछले 12 घंटे से लगातार हो रही है बारिश में अब तक 100 मिमी से अधिक वर्षा हो चुकि है। ऐसे में कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं, उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा और दादर तथा माटुंगा स्टेशन के बीच मध्य रेलवे खंड पर जलभराव के कारण लोकल ट्रेन यातायात प्रभावित हो गया।

मुंबई हवाई अड्डे पर कुल 36 उड़ानें रद कर दी गईं और एयर इंडिया, इंडिगो और अकासा द्वारा संचालित उड़ानों सहित 15 उड़ानों का शाम चार बजे तक नजदीकी हवाई अड्डों की ओर मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। भारी बारिश के कारण हवाई अड्डा संचालक को दिन में दो बार रनवे परिचालन स्थगित करना पड़ा-एक बार दोपहर 12.12 बजे आठ मिनट के लिए तथा दूसरी बार एक बजे से 1.15 बजे तक के लिए।

वहीं मानखुर्द, पनवेल और कुर्ला स्टेशन के पास जलभराव के कारण हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं 15 से 20 मिनट तक विलंबित हुईं, जबकि पश्चिमी रेलवे खंड पर सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं।

अनुमान लगाया गया है कि कोंकण के साथ-साथ मुंबई में भी बारिश की तीव्रता बढ़ेगी। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज पूरे दिन शहर और उपनगरों में भारी बारिश की संभावना है। मुंबई में बारिश के कारण स्थानीय यातायात प्रभावित हुआ है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button