ताज़ा खबरेंविदेश

ट्रंप के पार्टी इवेंट के पास से AK-47 के साथ नकाबपोश शख्स गिरफ्तार, एक को पुलिस ने मार गिराया

विस्कॉन्सिन. ओहायो पुलिस ने मंगलवार को रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन (आरएनसी) के पास चाकू लेकर घूम रहे एक शख्स को गोली से उड़ा दिया. सोमवार को एक अलग घटना में स्की मास्क पहने और ‘एके-47’ लेकर घूम रहे एक शख्स को कैपिटल पुलिस अधिकारियों और होमलैंड सुरक्षा जांच ने आरएनसी के पास से गिरफ्तार किया था. फॉक्स न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, वह व्यक्ति अपने बैग में एक AK-47 छिपाकर ले जा रहा था. अधिकारियों को बैग के अंदर एक पूरी मैगज़ीन भी मिली. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की पेंसिल्वेनिया में हत्या के प्रयास के कुछ दिन बाद हुई.

 

बता दें कि सम्मेलन के लिए विस्कॉन्सिन में मौजूद ओहियो पुलिस टीम ने आरएनसी से कुछ ही ब्लॉक दूर गोली मारकर मारे गए शख्स से दो चाकू बरामद किए. मिल्वौकी के प्रमुख जेफरी नॉर्मन ने एक समाचार सम्मेलन में कहा कि कोलंबस, ओहियो पुलिस विभाग के पांच सदस्यों ने उस शख्स पर गोली चलाई, जिसके दोनों हाथों में चाकू था. उसने पुलिस के आदेशों को मानने से इनकार कर दिया और पुलिस के गोली चलाने से पहले एक निहत्थे आदमी पर हमला कर दिया.

 

गौरतलब है कि पेन्सिलवेनिया राज्य के बटलर शहर में शनिवार (13 जुलाई) को ट्रंप चुनावी रैली कर रहे थे. इसी दौरान एक शख्स ने उन पर कई राउंड फायरिंग की. एक गोली ट्रंप के दाहिने कान को छूते हुए निकल गई. सीक्रेट सर्विस के एजेंट ने हमलावर को मौके पर ही ढेर कर दिया था. गोली चलाने वाले लड़के की पहचान थॉमस मैथ्यू क्रूक्स के तौर पर हुई. मैथ्यू महज 20 साल का था. डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की जांच में जुटी FBI ने कई खुलासे किए हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button