ताज़ा खबरें

हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, तीसरी बार संभालने जा रहे हैं राज्य की कमान

झारखंड: JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और JMM के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन रांची स्थित राजभवन पहुंचे. जहां पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के राजभवन में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. हेमंत सोरेन तीसरी बार राज्य की कमान संभालने जा रहे हैं. इससे पहले उन्हें इंडिया अलायंस विधायक दल का नेता चुन लिया गया था. इस बीच राज्यपाल सीवी राधाकृष्णन ने इंडी गठबंधन के नेताओं को आमंत्रित किया.

हेमंत सोरेन हाल ही में जमानत पर रिहा हुए हैं. 31 जनवरी को केंद्रीय जांच एजेंसी की तरफ से गिरफ्तार किये जाने के बाद हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन झारखंड के सीएम बने थे. वहीं बुधवार, 3 जुलाई को चंपई सोरेन के रांची आवास पर सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों के बीच एक मीटिंग हुई. बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे. इनके अलावा हेमंत सोरेन के भाई बसंत और पत्नी कल्पना भी मौजूद थीं. इसमें ये सहमति बनी कि हेमंत सोरेन को वापस मुख्यमंत्री बन जाना चाहिए.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button