भारतराजनीति

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, शिवसेना में होंगी शामिल

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी पार्टी के प्रति सार्वजानिक रूप से नाराजगी व्यक्त करने के एक दिन बाद शुक्रवार को अपना इस्तीफा दे दिया है.

उनके इस्तीफे के कुछ घंटे बाद, वह शुक्रवार को शिवसेना में शामिल होंगी. उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण पार्टी द्वारा उन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बहाल करने के फैसले को बताया, जिन्हें पिछले साल प्रियंका के साथ दुर्व्यवहार के चलते पार्टी से बहार निकाल दिया गया था.

उन्होंने शुक्रवार को ट्विटर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना त्याग पत्र सौंपते हुए लिखा, “पिछले 3 दिनों में देश भर से मुझे जो प्यार और समर्थन मिला है, उससे मैं पूरी तरह अभिभूत और आभारी हूं. मैं अपने आपको इस समर्थन के लिए भाग्यशाली मानती हूं. उन सभी को धन्यवाद जो इस यात्रा का हिस्सा रहे हैं.”

बुधवार को उन्होंने ट्वीट कर लिखा,“दुःख की बात है कि कांग्रेस में गुंडों को उन लोगों से ज़्यादा वरीयता मिलती है, जो पार्टी के लिए खून पसीना बहाते हैं. पार्टी के लिए ईंट-पत्थर और गालियों का सामना करने के बाद भी जिन लोगों ने पार्टी के भीतर मुझे धमकी दी, वे अभी भी पार्टी में सही सलामत बने हुए हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है.”

ALSO READING: भारतीय राजनीति से दूर रहें इमरान: राम माधव

 

पिछले साल सितंबर में मथुरा में राफेल सौदे पर एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका चतुर्वेदी के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया था. इसके बाद उन कार्यकर्ताओं को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया था.

हालाँकि, चल रहे आम चुनावों और स्थानीय कार्यकर्ताओं को खुश रखने की स्पष्ट आवश्यकता के कारण, उन्हें वापस ले लिया गया, जिससे नाराज़ होकर प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से अपनी सदस्यता वापस ले ली.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button