खेलताज़ा खबरें

कांग्रेस पार्टी से निष्कासित होने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम का पलटवार, कहा- ”राम और राष्ट्र पर समझौता नहीं किया जा सकता है”

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को अपनी पार्टी से निकाल दिया है. आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी के खिलाफ बयान देने के चलते कांग्रेस ने निष्कासित कर दिया है. पार्टी द्वारा निष्कासित किए जाने के एक दिन बाद ही आचार्य प्रमोद ने एक ट्वीट करते हुए कांग्रेस पार्टी पर पलटवार किया है.

 

आचार्य प्रमोद ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी को टैग करते हुए लिखा, ”राम और राष्ट्र पर समझौता नहीं किया जा सकता है”.

निष्कासित कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “मुझे कल रात कई न्यूज चैनलों के माध्यम से ये जानकारी मिली की कांग्रेस पार्टी ने एक चिट्ठी जारी की है… जिसमें उन्होंने कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण आचार्य प्रमोद कृष्णम को 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित किया जाता है. सबसे पहले मैं कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे कांग्रेस से मुक्ति देने का फरमान जारी किया… केसी वेणुगोपाल या मल्लिकार्जुन खरगे ये बताएं कि ऐसी कौन सी गतिविधिया हैं जो पार्टी के विरोध में थीं… क्या भगवान राम का नाम लेना पार्टी विरोधी है?…”

 

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “…सवाल इस बात का है कि वो कांग्रेस जो महात्मा गांधी की कांग्रेस थी… आज उस कांग्रेस को किस रास्ते पर लाकर खड़ा किया गया है… क्या कांग्रेस में सिर्फ वो रह सकते हैं जो सनातन को मिटाने की बात करें?… मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि ‘राम और राष्ट्र’ पर समझौता नहीं किया जा सकता है. निष्कासन बहुत छोटी चीज है…”

 

निष्कासित कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “सचिन पायलट का बहुत अपमान हुआ है लेकिन वे भगवान शिव की तरह जहर पिये जा रहे हैं. उसी तरह प्रियंका गांधी की भी बहुत तौहीन हो रही है… देश की आज़ादी के बाद किसी भी पदाधिकारी के सामने ऐसा नहीं लिखा गया, जो प्रियंका गांधी के सामने लिखा गया… उनके आगे लिखा गया प्रियंका गांधी, ‘बिना किसी पोर्टफोलियो के महासचिव'(General Secretary without any Portfolio)…सवाल इस बात का है कि ये जो अपमान किया जा रहा है ये किसके इशारे पर हो रहा है?…”

 

कृष्णम ने कहा, “…16-17 साल की उम्र में मैंने जो वचन राजीव गांधी को दिया था वो आज तक निभाया है और आज इस उम्र में एक संकल्प ले रहा हूं कि मैं आजीवन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा रहूंगा.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button