खेलताज़ा खबरें

“जनजातीय समाज हमारे देश का गौरव है…”: झाबुआ में पीएम मोदी

झाबुआ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के पर झाबुआ जिले में 7,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य की आहार अनुदान योजना के तहत लगभग दो लाख महिला लाभार्थियों को मासिक किस्त भी जारी की. पीएम मोदी ने इस अवसर पर झाबुआ में आदिवासी समुदाय के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे लिए जनजातीय समाज वोट बैंक नहीं है, हमारे लिए तो जनजातीय समाज हमारे देश का गौरव है…”

 

पीएम ने कहा, “झाबुआ जितना मध्य प्रदेश से जुड़ा है उतना ही गुजरात से भी जुड़ा है…झाबुआ और इस पूरे इलाके की गुजरात से केवल सीमा ही नहीं लगती बल्कि दोनों तरफ के लोगों के दिल भी मजबूती से जुड़े हुए हैं…गुजरात में रहते हुए मुझे यहां के जनजीवन से, यहां की परंपराओं से करीब से जुड़ने का अवसर मिला…”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आपके सपने, आपके बच्चों के सपने, नौजवानों के सपने… ये मोदी का संकल्प है. गुजरात में मैंने देखा था कि आदिवासी पट्टों में स्कूलों की कमी के कारण बच्चों को स्कूल जाने के लिए कई किलोमीटर चलना पड़ता था. मैं मुख्यमंत्री बना तो इन पट्टों में मैंने स्कूल खुलवाए. अब आदिवासी बच्चों के लिए मैं देश भर में एकलव्य आवासीय स्कूल खुलवा रहा हूं.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मध्य प्रदेश में विधानसभा के नतीजों से आप पहले ही बता चुके हैं कि लोकसभा के लिए आपका मूड क्या रहने वाला है…इसलिए इस बार विपक्ष के बड़े-बड़े नेता पहले से ही कहने लगे हैं- 2024 में 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार…”

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button