Hindi Newsportal

75th Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जोश से भर देंगी ये बॉलीवुड फिल्में, नहीं देखी तो तुरंत ले मज़ा

File Image
0 475

भारत आज आज़ादी की 75 वीं सालगिरह के जश्न में डूबा हुआ है। आज इस दिन हर एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों द्वारा दिए गए बलिदान और पराक्रम को देश याद न केवल सलाम कर रहा है बल्कि उनके द्वारा त्याग और बलिदान को भी नमन कर रहा है। इसी अवसर पर एक तरफ कई कार्यक्रमों से जश्न मनाया जा रहा है तो दूसरी और कोरोना के डर से सावधानी बरतना भी लोगों के लिए ज़रूरी हो गया है। इसीलिए न्यूज़ मोबाइल भी आपको सलाह देता है की घर पर बैठकर ही संडे और स्वंत्रता दिवस का आनंद उठाये और देशभक्ति से भरी इन फिल्मों का लुफ्त उठाये।

शेरशाह

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म शेरशाह का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे। 12 अगस्त को यह सब अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। अगर आपने अब तक यह फिल्म नहीं देखी तो आपको देरी नहीं करनी चाहिए। शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा पर आधारित यह फिल्म आप सभी को जोश से भर देगी।

भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया।

स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले यानी 13 अगस्त को देशभक्ति से भरपूर मल्टीस्टार फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया रिलीज हुई हे। इसे शाम 5 बजे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दिखाया जाएगा। 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध की रोमांचक कहानी इस फिल्म मे जरिए दर्शक देख पाएंगे। फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर, एमी विर्क और नोरा फतेही नजर आएंगी।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

जोश से भर देने वाली यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। जिसे लोगों ने काफी सराहा था। यह फिल्म भारतीय सैनिक और उनके पराक्रम को दर्शाती है। विक्की कौशल स्टारर यह फिल्म युवाओं को बेहद पसंद आई थी जिसके डायलॉग्स बेहद दमदार थे।

द गाजी अटैक

फिल्म द गाजी अटैक 1971 में भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान पीएनएस गाजी के डूबने पर आधारित है। इस फिल्म में राणा दग्गुबाती, तापसी पन्नू, केके मेनन और अतुल कुलकर्णी मुख्य भूमिका निभा रहा है।

गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल।

गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल साल 2020 में रिलीज हुई थी। फिल्म में गुंजन युद्ध क्षेत्र में उड़ने वालीं भारत की पहली महिला पायलट है। 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान साहस और धैर्य का प्रदर्शन करने के लिए उन्हें शौर्य वीर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

राजी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अगर आप देशभक्ति से भरे फिल्म देखना चाहते हैं तो अपनी लिस्ट में राजी फिल्म को जरूर शामिल कर लें। इस फिल्म में आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस काबिले तारीफ है।

रंग दे बसंती

ओमप्रकाश मेहरा द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म रंग दे बसंती में मुख्य किरदार आमिर खान ने निभया है। भारत में हुए क्रांतिकारी आंदोलन पर आधारित यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस पर देखने के लिए बेस्ट है। यह फिल्म में युवा शक्ति और देश प्रेम को दर्शाया गया है। देश के प्रति प्रेम रखने वाले युवाओं को यह फिल्म जरूर देखना चाहिए।

बॉर्डर

जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1997 में रिलीज की गई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच हुए बैटल ऑफ लोंगेवाला जंग पर आधारित है।

मंगल पांडे: द राइजिंग।

मंगल पांडे: द राइजिंग फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग हुई इस फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म स्वतंत्रता संग्राम के वीर सिपाही मंगल पांडे के जीवन पर आधारित है, जो अंग्रेजों के खिलाफ 1857 के विद्रोह के शीर्ष पर थें।

एल. ओ. सी. कारगिल

यह ऐतिहासिक युद्ध नाटक भारत और पाकिस्तान के बीच लड़े गए कारगिल युद्ध के इर्द-गिर्द घूमता है। संजय दत्त, सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, अजय देवगन, सुनील शेट्टी सहित फिल्म जगत के कई बड़े नामों ने फिल्म के पात्रों को जीवंत किया है।

लगान।

टाइम पत्रिका की ‘द ऑल-टाइम 25 बेस्ट स्पोर्ट्स मूवीज’ की सूची में शामिल ‘लगान’ उस समय की फिल्म है जब अंग्रेजों ने भारत पर शासन किया था। यह फिल्म भारत में सबसे लोकप्रिय खेल- क्रिकेट के माध्यम से देशभक्ति की शक्तिशाली भावनाओं को जगाती है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram