भारत

350 किलो RDX, हथियार और डॉक्टर, फरीदाबाद में आतंक नेटवर्क का भंडाफोड़

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के धौज क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक अहम अभियान चलाते हुए एक डॉक्टर के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किए हैं. पुलिस को यहां से 350 किलोग्राम से ज्यादा विस्फोटक, दो ऑटोमैटिक पिस्टल, 84 जिंदा कारतूस, पांच लीटर केमिकल और दो राइफलें मिली हैं. इस जब्ती के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. इससे पहले भी अनंतनाग से एक AK-56 राइफल बरामद होने का मामला सामने आया था.

सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा दो दिन पहले गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी डॉ. आदिल अहमद राठेर की निशानदेही पर की गई. पूछताछ में आदिल ने हथियारों और विस्फोटकों के धौज स्थित डॉक्टर के घर में छिपे होने की जानकारी दी थी. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा, जहां डॉक्टर मुजाहिल शकील द्वारा तहखाने में पूरा सामान छिपाकर रखा गया पाया गया.

प्रमुख बिंदु:

  • फरीदाबाद के धौज इलाके में डॉक्टर के घर से भारी मात्रा में RDX और हथियार बरामद.
  • कार्रवाई संदिग्ध आतंकी आदिल अहमद राठेर से पूछताछ के बाद की गई.
  • दो पिस्टल, 84 कारतूस, AK-56 राइफल और पांच लीटर केमिकल सहित बड़ा हथियार जखीरा जब्त.
  • डॉक्टर मुजाहिल शकील ने यह हथियार और विस्फोटक घर में छुपा रखे थे.
  • सुरक्षा एजेंसियां किसी बड़ी आतंकी साजिश की आशंका जताते हुए आगे की जांच में जुटी हैं.

गौरतलब है कि 6 नवंबर को, आदिल राठेर को आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के समर्थन में पोस्टर लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड निवासी आदिल को सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित एक अस्पताल से पकड़ा गया. गिरफ्तारी के बाद, शनिवार को पुलिस ने GMC अनंतनाग में भी छापा मारा, जहां आदिल के लॉकर से एक AK-47 राइफल बरामद की गई.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button