बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना का आज जन्मदिन है और वो आज वो अपना 37 वां जन्मदिन मना रहे हैं। यह तो हम सब जानते है कि आयुष्मान बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक हैं। आयुष्मान ने अभी तक कई अलग अलग किस्म के किरदार निभाए है और दर्शकों का दिल जीता है। विक्की डोनर से लेकर फिल्म गुलाबो-सिताबो तक का इनका सफर काफी शानदार रहा है।
आइये जानते है ड्रीम गर्ल की पूजा यानि आयुष्मान खुराना के बारे में।
आयुष्मान का जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था। वे 17 साल की उम्र में एक चैनल के रिएलिटी शो में नजर आए थे, जिसमें वो सबसे छोटे कंटेस्टेंट में से एक थे। उन्होंने मास कॉम्यूनिकेशन में मास्टर की डिग्री हासिल की। उन्होंने पांच साल तक थियेटर भी किया।
View this post on Instagram
अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली में बिग एफएम में काम किया, जिसमें वो शो चाय- मान ना मान मैं तेरा आयुष्मान को होस्ट करते थे। इसके बाद साल 2004 में वो एम टीवी के मशहूर शो ‘रोडीज 2’ में नजर आए और इसके विनर बने।
आयुष्मान ने टीवी शोज को होस्ट करना शुरू किया और उन्होंने इंडियाज गॉट टैलेंट को होस्ट किया। आयुष्मान ने साल 2008 में ताहिर कश्यप से शादी की थी। दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स हैं।
View this post on Instagram
उनके फ़िल्मी करियर की बात करे तो आयुष्मान ने साल 2012 में ‘विक्की डोनर’ के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया और 7 सालों में अपने दम पर अलग पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने नौटंकी साला, बेवकूफियां और हवाईजादा जैसी फिल्मों में काम किया जो फ्लॉप साबित हुईं।
इसके बाद आयुष्मान ने दम लगा के हईशा, बरेली की बर्फी, शुभ मंगल सावधान, अंधाधुन और बधाई हो जैसी फिल्मों में काम किया जो दर्शकों को बहुत पसंद आईं। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म अंधाधुन के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता।
View this post on Instagram
Best Actor critics award for AndhaDhun and Badhaai Ho. #AsiaVisionAwards #Dubai