ताज़ा खबरेंमनोरंजन

32 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर के कारण हुई पूनम पांडे की मौत

नई दिल्ली: अभिनेता और मॉडल पूनम पांडे की शुक्रवार को सर्वाइकल कैंसर के कारण मौत हो गई. उनके ऑफिशिअल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई है. पूनम पांडे के निधन की खबर ने लोगों को शॉक्ड कर दिया है. पूनम पांडे के मैनेजर ने ये खुलासा किया है कि 1 फरवरी की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद उन्होंने दम तोड़ा है.

 

पांडे की मैनेजर पारुल चावला ने बताया कि अभिनेता को कुछ समय पहले सर्वाइकल कैंसर के अंतिम चरण का पता चला था. “उन्हें कुछ समय पहले कैंसर का पता चला था, और यह अंतिम चरण में था. वह उत्तर प्रदेश में अपने गृहनगर में थीं, और अंतिम संस्कार ज्यादातर वहीं होगा.”

 

पूनम पांडे ने 2013 में अपनी पहली फिल्म ‘नशा’ से बॉलीवुड में एन्ट्री की थी. हालांकि, उन्हें प्रसिद्धि तब मिली जब उन्होंने रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में भाग लिया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button