26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को 18 दिन की रिमांड

26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को कल दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 18 दिन की NIA रिमांड पर भेज दिया है. इससे पहले अमेरिका से राणा को प्रत्यर्पण करके भारत लाया गया. भारत आते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वैसे NIA ने कोर्ट से तहव्वुर राणा की 20 दिन की रिमांड मांगी थी.
राणा 18 दिनों तक NIA की हिरासत में रहेगा, इस दौरान एजेंसी उससे विस्तृत पूछताछ करेगी ताकि 2008 के घातक हमलों के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाया जा सके, जिसमें कुल 166 लोग मारे गए थे और 238 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे.
26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को 18 दिन की NIA हिरासत में भेजा गया. दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तहव्वुर राणा के वकील ने कहा, “NIA ने 20 दिन की पुलिस हिरासत मांगी थी. कोर्ट ने जांच के लिए 18 दिन की कस्टडी दी है. कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि हिरासत में लेने से पहले और अगली तारीख पे पेश होने से पहले भी मेडिकल टेस्ट होंगे और बीच में जो भी मेडिकल आवश्यकताएं हैं उसे पूरा किया जाएगा. आने वाले समय में तहव्वुर राणा को शारीरिक रूप से ही कोर्ट के सामने पेश किया गया जाएगा.”
पालम एयरपोर्ट पर आने के बाद काफी देर तक राणा को भारत लाने से जुड़ी कुछ कागजी कार्यवाही की जा रही थी. इसके बाद एनआईए की टीम उसे कोर्ट लेकर गई. 18 दिन की रिमांड के फैसले के बाद अब राणा को एनआईए के दफ्तर में रखा गया है.
इन धाराओं के तहत तहब्बुर राणा को गिरफ्तार किया है
- 120B
- 121
- 121A
- 302
- 468
- 471 IPC
- Section 16,18,20 of UAPA act
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





