ताज़ा खबरेंभारत

हिमाचल प्रदेश में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी

चंबी: हिमाचल प्रदेश में जनसभा को संबोधित करते हुए PM मोदी ने विपक्ष पर खुल कर बरसे और निशाना साधते हुए कहा, कि कई राजनीतिक दल सिर्फ परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति के भरोसे चल रहे हैं. इसलिए भाजपा की सरकारों का जैसे-जैसे लोगों को अनुभव आता है लोगों का विश्वास बढ़ता जाता है और बार-बार आशीर्वाद मिलता रहता है.

 

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए संबोधन में कहा, कांग्रेस के प्रति लोगों का गुस्सा कितना है, एक बार सरकार से गई तो उसका वापस लौटना ही मुश्किल होता है. तमिलनाडु में वहां के लोगों ने करीब 60 साल पहले वहां से कांग्रेस को निकाला, 60 साल हो गए अब तक वापस नहीं आई.

 

आज कई ऐसे राज्य हैं जहां कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है. कांग्रेस का आधार आज भी परिवारवाद ही है. ऐसी कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं को, अपेक्षाओं को कभी पूरा नहीं कर सकती.

 

पीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा, केंद्र की सरकार ने उज्ज्वला योजना चलाई, हिमाचल की भाजपा सरकार ने गृहिणी योजना चलाकर इसमें और लोगों को जोड़ दिया. केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना चलाई, हिमाचल की भाजपा सरकार ने हिमकेयर योजना से और लोगों को इसमें जोड़ दिया. इस तरह से डबल इंजन सरकार काम कर रही है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button