ताज़ा खबरेंराजनीतिराजनीती

स्मृति ईरानी के करीबी सहयोगी सुरेंद्र सिंह की अमेठी में गोली मार कर हत्या

बरौलिया गांव के पूर्व ग्राम प्रधान और भाजपा नेता स्मृति ईरानी के करीबी सुरेंद्र सिंह की रविवार तड़के उनके आवास पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

गोली लगने पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया था. लखनऊ ले जाते वक्त सुरेंद्र सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जब पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह अपने घर के बाहर सो रहे थे तब बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर इसकी पड़ताल शुरू कर दी है.

सुरेंद्र सिंह के बेटे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मेरे पिता स्मृति ईरानी के करीबी सहयोगी थे और 24 घंटे उनके लिए प्रचार करते थे. उनके सांसद बनने के बाद निकाली गयी विजय यात्रा में भी वे शामिल थे. मुझे लगता है कि कुछ कांग्रेस समर्थकों को यह पसंद नहीं आया. हमे कुछ लोगों पर संदेह है.”

अमेठी के एसपी ने कहा, “उन्हें लगभग 3 बजे गोली मार दी गई थी. हमने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है. यह किसी पुराने विवाद या राजनीतिक विवाद के कारण हो सकता है.”

ALSO READ: नरेंद्र मोदी 30 मई को ले सकते हैं प्रधानमंत्री पद की शपथ

स्थानीय लोगों का दावा है कि सुरेंद्र सिंह ईरानी के करीबी माने जाते थे और वह फुटवियर के वितरण में शामिल थे, जिसके कारण कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्मृति ईरानी पर राहुल गांधी का अपमान करने के लिए निवासियों को जूते बांटने का आरोप लगाया था.

स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को अमेठी संसदीय सीट पर कुल 4,67,598 वोटों से जीत हासिल की, और कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी को 55,120 वोटों के अंतर से पछाड़ दिया था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button