ताज़ा खबरें

सोनिया गांधी हुईं कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए कई नेता और कार्यकर्ता भी संक्रमित

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं. जहां बीते दिन सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईडी द्वारा नोटिस मिलने से कांग्रेस पार्टी परेशानी में नजर आई. वहीं आज खबर मिली है कि कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं.

 

सोनिया गांधी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर की पुष्टी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने की. कांग्रेस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी पिछले एक सप्ताह में बहुत सारे नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलीं जिनमें से कई साथी कोविड पॉजिटिव पाए गए. सुरजेवाला के मुताबिक कल शाम से कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को थोड़ा बुखार और कोविड के लक्षण दिखे. वहीं आज टेस्ट कराने पर वह कोविड पॉजिटिव पाई गईं.

 

उन्होंने आगे बताया कि, सोनिया गांधी ने विशेष तौर पर मुझे कहा है कि वे 8 तारीख को ED (प्रवर्तन निदेशालय) के समक्ष जरूर पेश होंगी: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button