लॉकडाउन के चलते कई व्यवसाय बंद हुए, और कई के गेट पर हमेशा के लिए ताले लग गए। मगर इस लॉकडाउन से सबसे ज़्यादा जिनपर गाज गिरी है वो है छोटी -छोटी जगहों पर रोज़ी रोटी कमाकर खाने वाले मगर ऐसे वक़्त में इनकी मदद केवल उनके मालिक ही कर सकते है, मगर दिल्ली में ऐसे ही एक स्पा मालिक महिला ने मानवता और इंसानियत की सारी हदें पार कर दी।
घटना दिल्ली की है जहाँ सपना नाम की एक लड़की पार्लर में काम करती थी। कुछ महीनों से उसकी सैलरी नहीं दी गई थी। जब उसने अपनी सैलरी माँगी तो मालकिन रजनी सिंह ने सपना को अपने ही पालतू कुत्ते से हमला करवा दिया।
यह पूरी घटना दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में हुई है। दिल्ली के ही हॉज रानी इलाके में रहने वाली सपना लॉकडाउन शुरू होने से पहले करीब डेढ़ महीने तक रजनी सिंह के पार्लर में काम कर रही थी। जब लॉकडाउन शुरू हुआ तो अपनी सैलरी को लेकर वह कुछ दिनों तक मालकिन रजनी से संपर्क नहीं कर पाई।
ये भी देखे : सुशांत सिंह राजपूत की ‘दिल बेचारा’ के ट्रेलर ने तोड़े रिकॉर्ड, 24 घंटों में मिले 2 करोड़ व्यू
बकाया सैलरी लेने के प्रयास में एक दिन सपना का संपर्क पार्लर की मालकिन रजनी से फोन पर हुआ। सैलरी देने के लिए रजनी उसे घर बुला रही थी। लेकिन कोरोना के डर से सपना अपने मालकिन के घर जाने से बच रही थी। जितनी बार भी फोन पर बात हुई, सैलरी के लिए घर आने को ही सपना से कहा गया।
सपना अपनी मालकिन रजनी के घर बकाया सैलरी लेने गयी तो मालकिन रजनी ने अपने पालतू कुत्ते से सपना पर हमला करवा दिया।
कुत्ते से हमले के कारण सपना के चेहरे पर गहरा घाव हुआ है। इस पूरे मामले की जानकारी सपना ने पुलिस को भी फोन पर दी। लेकिन पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत लिखवाने से डर के कारण यह मामला तब लाइम लाइट में आया, जब पीड़िता ने स्थानीय विधायक सोमनाथ भारती से संपर्क किया। सोमनाथ भारती ने इसके बाद ट्वीट कर दिल्ली महिला आयोग को सूचित करते हुए एक्शन लेने की अपील की।
.@SwatiJaiHind .@DCWDelhi can u plz look into a case of extreme n life threatening brutalities caused to a women employee 4 asking her dues for d duration c worked? I need help to get her justice. .@BDUTT .@TheRahulMehra .@sagarikaghose .@_sabanaqvi .@ravishndtv .@SanjayAzadSln pic.twitter.com/GbMbuwPbQG
— Adv. Somnath Bharti (@attorneybharti) July 6, 2020