Hindi Newsportal

सुरक्षा परिषद में भारत ने पहली बार रूस के खिलाफ दिया वोट, यूक्रेन के समर्थन में डाला वोट

Ani: unsc फाइल इमेज
0 360

सुरक्षा परिषद में भारत ने पहली बार रूस के खिलाफ दिया वोट, यूक्रेन के समर्थन में डाला वोट

 

बुधवार को भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में यूक्रेन के विषय पर हुए एक ‘प्रक्रियात्मक मतदान’ में रूस की दोस्ती को झटका दिया है। भारत ने पहली बार यूक्रेन का समर्थन करते हुए रूस के खिलाफ मतदान किया। पिछले 6 महीनों से भी ज्यादा समय से यूक्रेन में युद्ध जारी है। युद्ध के बाद से ही संयुक्त राष्ट्र में कई बार रूस के खिलाफ मतदान हुआ है। हालांकि ये पहली बार है जब भारत ने रूस के खिलाफ मतदान में भाग लिया है।

संयुक्त राष्ट्र की 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को इस दौरान वीडियो-टेलीकॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया।

बता दें कि भारत ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमले की निंदा नहीं की है। नयी दिल्ली ने रूस और यूक्रेन से कूटनीति और वार्ता के मार्ग पर लौटने की कई बार अपील की है और दोनों देशों के बीच संघर्ष समाप्त करने के सभी कूटनीतिक प्रयासों में सहयोग व्यक्त किया है। गौरतलब है कि भारत दो साल के लिए यूएनएससी का अस्थायी सदस्य है। उसका कार्यकाल दिसंबर में समाप्त होगा।