सीढ़ियों से गिरकर जख्मी हुए गायक जुबिन नौटियाल, सिर और पसलियों पर आयी चोट, अस्पताल में हुए भर्ती
बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल के फैंस के लिए बुरी है। अपनी गायिकी से बेहद कम समय में सबके दिलों में अपनी जगह बनाने वाले गायक जुबिन नौटियाल गुरुवार की सुबह एक हादसे का शिकार हो गए। जिसके कारण उनको मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गायक जुबिन नौटियाल आज सुबह एक इमारत की सीढ़ी से गिरे जिससे उनकी कोहनी टूट गई, उनकी पसलियां टूट गईं और उनके सिर में चोट लगी। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया था। उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन होगा: जुबिन नौटियाल की पीआर टीम #JubinNautiyal pic.twitter.com/a5ufZUVbkx
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) December 2, 2022
जानकारी के मुताबिक गायक जुबिन नौटियाल आज सुबह एक इमारत की सीढ़ियों से गिर पड़े। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सीढ़ियों से गिरने पर उनकी कोहनी और पसलियां टूट गईं और उनके सिर पर भी चोट आयी है। हादसे के बाद जुबिन नौटियाल की दाईं कोहनी का गुरुवार रात ऑपरेशन किया गया।
भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में जुबिन नौटियाल ने खुद के लिए अलग मुकाम बनाया है। इन दिनों वह अपने ट्रेंडिंग गानों ‘तू सामने आए’, ‘मानिके’, ‘बना शराबी’ के चलते खासा चर्चा में थे। बैक टू बैक वह कई इवेंट और कार्यक्रम में भी हिस्सा लेते हैं।