Hindi Newsportal

सीएम अशोक गहलोत के अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगा विराम, पार्टी मुखिया का चुनाव नहीं लड़ेंगे गहलोत

फाइल फोटो
0 460

सीएम अशोक गहलोत के अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगा विराम, पार्टी मुखिया का चुनाव नहीं लड़ेंगे गहलोत

 

पिछले कई दिनों से राजस्थान सीएम गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चल रही अटकलों पर आज विराम लग गया है। गुरुवार को कांग्रेस अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी से मिलने के बाद सीएम गहलोत ने पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और उन्होंने सोनिया गांधी से माफ़ी मांग ली है।

बता दें कि सीएम अशोक गहलोत के अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़ा होने से इंकार करने के बाद अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और शशि थरूर के पार्टी मुखिया के चुनाव में खड़े होने की कयास लगाई जा रही है। आज वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और पार्टी सांसद शशि थरूर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों एक दूसरे के गले मिले। इस मौके पर थरूर ने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का स्वागत करता हूं। हम दोनों इस बात पर सहमत थे कि हमारी लड़ाई प्रतिद्वंद्वी नहीं है, बल्कि सहयोगियों के बीच एक दोस्ताना मुकाबला है। हम केवल यह चाहते हैं कि जो भी जीतेगा, कांग्रेस जीतेगी!”