Hindi Newsportal

ससुराल पहुँची दुल्हन ने गाड़ी से उतरते ही दूल्हे को जड़ा थप्पड़, जानें क्या है पूरा मामला

Representational Image
0 827

उत्तर प्रदेश से सामने आई एक असामान्य घटना में, एक नवविवाहित दुल्हन ने अपने ससुराल पहुंचकर दूल्हे को थप्पड़ मार दिया और अपने माता-पिता के घर लौट आई। घटना रविवार को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खुटहन प्रखंड के लवायन गांव की है.

ससुराल पहुंचकर जब दुल्हन कार से उतरी तो उसने दूल्हे को थप्पड़ मार दिया। फिर उसने अपना ब्राइडल लहंगा बदल लिया और कैजुअल कपड़े पहनकर अपने माता-पिता के घर लौट आई। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। थाने पर घंटो चली पंचायत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

लवायन गांव निवासी एक युवक की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 जून को तय थी। बैंड बाजा बारात लेकर दूल्हा खेतासराय थाना क्षेत्र के गांव निवासी दुल्हन के घर पहुंचा। धूम धाम से विवाह संपन्न कराया गया। दूसरे दिन सुबह दुल्हन बिदा होकर दूल्हे के घर पहुंची। परिवार की महिलाएं परछन कर दुल्हन को घर में ले जाने की तैयारी कर ही रही थीं कि इस दौरान दुल्हन ने दूल्हे को कई थप्पड़ मार दिया।

दूल्हे पक्ष का आरोप है कि दुल्हन का किसी और के प्रेम प्रसंग है। वह उसी के साथ रहना चाहती है। फिर बधू पक्ष के लोगों को बुलवाकर मामला थाने लाया गया। घंटो चली पंचायत के बाद भी दुल्हन राजी नहीं हुई। बाद में वह दुल्हन का जोड़ा उतार सादे लिबास में वापस मायके लौट गई।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram